Faridabad डिपो की इस लापरवाही की वजह से रोड़वेज के राजस्व को हों रहा हैं बड़ा नुकसान, यहां जानें कैसे

कभी कभी छोटी छोटी लापरवाही बड़ा नुकसान करा देती हैं, जैसे इस वक्त Faridabad डिपो की छोटी सी लापरवाही हरियाणा रोड़वेज के राजस्व का नुकसान करा रहीं हैं। दरअसल महामारी के समय में बसों की कमी की वजह से फरीदाबाद डिपो ने कुछ रुटों के लिए बस सेवा बंद कर दी गई थी। लेकिन अब डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में बसें हैं, पर फिर भी वह बंद रूटो पर वापस से बस सेवा शुरू नही कर रहा हैं।

बता दें इन रूटों पर बस सेवा बंद होने से न सिर्फ रोड़वेज के राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि यात्रियों को भी यात्रा करने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।‌ क्योंकि फिलहाल वह प्राइवेट बस और ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं, जिस वजह से उनका ज्यादा किराया लग जाता हैं। इसी के साथ बता दें कि डिपो ने महामारी मे लखनऊ, ग्वालियर, रामपुर, कटरा, प्रयागराज, शिमला, देहरादून, शिवपुरी, चंबा, तिजारा और अलवर रूट के लिए बस सेवा बंद कर दी थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि पहले डिपो के पास केवल 90 बसें थी, लेकिन अब डिपो के पास 149 बसे हैं। जिसमें से 15 नॉर्मल और 4 AC वाली बसों का अभी तक इंश्योरेंस नहीं हुआ है, जिस वजह से यह डिपो में ही खड़ी रहती हैं। ऐसे में केवल 130 बस ही अलग अलग रूटों पर चलाई जा रही हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago