सीवर-पानी के कनेक्शन के लिए अब Faridabad वासियों को नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर, ये है इसके पीछे की वजह

शहर के जिन लोगों को सीवर-पानी का कनेक्शन चाहिए, लेकिन वह नगर निगम के मुख्यालय के चक्कर काटने से डर रहे हैं। ये ख़बर उनको राहत देने वाली है, क्योंकि अब से आपको निगम के मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल सरकार ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरल पोर्टल पर एक नया ऑप्शन जारी किया है।

बता दें कि अब आप इस ऑप्शन के जरिए घर बैठे ही ऑनलाइन अपने कनेक्शन के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकतें हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको केवल प्लंबर से रिपोर्ट कराने के लिए ही निगम मुख्यालय जाना होगा, जिसके बाद आपका सीवर-पानी का कनेक्शन हो जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि निगम ने ये ऑप्शन इस लिए लॉन्च किया है, क्योंकि फिलहाल शहर के शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई का काम नगर निगम कर रहा हैं। और जब लोग कनेक्शन के लिए निगम मुख्यालय जाते हैं तो कई बार उनको मुख्यालय में अधिकारी नहीं मिलते हैं, जिस वज़ह से उनका समय बर्बाद हो जाता हैं। साथ ही उन्हें समय पर कनेक्शन भी नहीं मिल पाता है।

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले सरल पोर्टल की वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाकर अपने आप को रजिस्टर करें

उसके बाद अपनी उसी ID और पासवर्ड से लॉगिन करें

अप्लाई फॉर सर्विस के सेक्शन में व्यू ऑल अवेलेबल सर्विस पर क्लिक करें

इसके बाद सर्च बॉक्स में अप्लाई न्यू वॉटर, सीवर कनेक्शन लिखकर सर्च करें।

फिर प्लंबर रिपोर्ट फॉर्म डाउनलोड के लिए नीचे प्रोसीड टू अप्लाई का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे। Application Form For Obtaining New Connection For Water Supply/Sewer का फार्म ओपन होगा। उसे डाउनलोड कर भरकर अपलोड कर दें।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago