नगर निगम ने Faridabad के इतने दुकानदारों को दिया मालिकाना हक, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

नगर निगम ने स्वामित्व योजना के तहत पट्टे पर चल रही 1576 दुकानों में से 488 दुकानों की रजिस्ट्री करके उनके मालिकों को मालिकाना हक़ दे दिया है। जिस वजह से शहर के दुकानदारों में खुशी का माहौल है। दरअसल कुछ समय पहले शहर के 1576 दुकानदारों ने मालिकाना हक पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन निगम ने इन आवेदनों में से केवल 804 आवेदनों को ही मालिकाना हक दिया है और बाकी के 724 आवेदनों को रद्द कर दिया है। वहीं अब तक 488 दुकानों की रजिस्ट्री भी हो चुकी हैं।

बता दें कि जिन दुकानदारों को मालिकाना हक़ दिया गया है, उन सभी लोगों को निगम ने निर्देश दिए हैं कि, वह 31 अक्टूबर तक इससे संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कराके दुकान अपने नाम करा ले। इस पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी मुख्यालय सुनीता कुमारी ने बताया है कि,”पात्रों को दुकान का मालिकाना हक दिया जा रहा है। 807 आवेदकों को मंजूरी मिल चुकी है, ऐसे में पैसा जमा करने वालों की रजिस्ट्री भी कराई जा रही है।”

बता दे कि साल 2021 में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जनवरी के महीने में एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत शहर में पिछले 20 साल से अधिक किराए की संपत्तियों के लोगों को आवेदन करके सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी थी। लेकिन 1757 संपत्तियों में से केवल 1576 लोगों ने ही आवेदन किए थे।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago