Faridabad के इन सेक्टरों में बनेगा मल्टी स्टोरी सामुदायिक भवन, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

फ़रीदाबाद के सेक्टर 46, 48, 56, और 56ए के रहने वाले लाखों लोगों के लिए ये ख़बर बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जल्द ही आपकी जेब का बोझ कम करने वाली है। दरअसल HSVP सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर की तर्ज इन सेक्टरों में मल्टी स्टोरी सामुदायिक भवन बना रहीं हैं।

बता दें कि HSVP 30 करोड की लागत से तीन मंजिला मल्टी स्टोरी सामुदायिक भवन बना रहीं हैं। इतना ही नहीं ये भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से भी लैस होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ग्रेटर फरीदाबाद और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 100 से अधिक छोटी बड़ी सोसाइटियां है। जिनमें लाखों लोग रहते हैं। लेकिन इन लोगों की सुविधा के लिए यहां पर एक भी सामुदायिक भवन नहीं है, जिस वजह से निवासियों को शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों के लिए निजी बैंक्वेट हॉल का सहारा लेना पड़ता है, ऐसे में उनका काफी खर्च हो जाता है।

लेकिन अब इन भवनों के बनने के बाद से यहां के निवासियों को शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में नहीं जाना पड़ेगा। इस पर HSVP के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि,” सेक्टरों में मल्टी स्टोरी सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इनके बनने से लोगों काे काफी राहत मिलेगी। साथ ही राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago