प्रदेश के CM मनोहर लाल खट्टर से शिकायत करने के बाद भी नहीं मिला Faridabad की जनता को इस गंभीर समस्या से निजात, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर की जनता इन दिनों पीने के पानी की समस्या से जूझ रहीं हैं। इस वक्त उनके सामने स्थिति ऐसी है कि उनके घर के सामने तो सीवर का गंदा पानी भरा हुआ हैं लेकिन घर के अंदर पीने का पानी नहीं है। बता दें कि NIT नंगला एनक्लेव भाग 1, संजय एनक्लेव और पर्वतीय कॉलोनी के लोग पानी के लिए तड़प रहें हैं।

क्योंकि NIT नंगला एनक्लेव भाग 1 और संजय एनक्लेव में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, वहीं पर्वतीय कॉलोनी के बूस्टर के पाइप मे लीकेज हों रहा हैं। जिस वजह से पानी व्यर्थ बह रहा है। ऐसे में कॉलोनीवासी अपनी प्यास बुझाने के लिए निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं, जिस वजह से उनका काफी खर्च हो रहा।

बता दें कि यहां पर पानी की समस्या जब बनी हुई हैं, जब कुछ समय पहले ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में CM के सामने जल समस्या का मुद्दा उठाया गया था। जिसके बाद CM ने नगर निगम के अधिकारियो को आदेश भी दिए थे कि वे इस समस्या का 25 दिन के अंदर अंदर समाधान करें। वर्ना उनके ऊपर 25 हज़ार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। उस समय तो निगम के कर्मचारियों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए लोगों को जूठा आश्वासन दे दिया था, कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे। लेकिन आलम यह है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद भी रेनीवेल से पानी की सप्लाई नहीं हों रहीं हैं।

इस पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण का कहना है कि,”नंगला एन्क्लेव भाग एक में पाइप लाइनें बिछा दी गई है। पिछले दिनों कई बार वर्षा हुई थी। इस कारण काम में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन तीन-चार दिन से बिजली संकट के कारण रेनीवेल से पानी आपूर्ति नहीं हो पाई। धीरे-धीरे अब स्थिति सुधर रही है। एक- दो दिन में इन क्षेत्र के लोगों को पेयजल के मामले में राहत मिल जाएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago