स्वास्थ विभाग के अनुसार Faridabad नगर निगम शहर की जनता को कर रही है ज़हर सप्लाई, यहां पढ़ें पूरी

स्वच्छ पानी स्वस्थ रहने और जीने के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन फरीदाबाद के लोग न तो स्वस्थ रह रहे हैं और न ही ढंग से जी रहे हैं। क्योंकि उन्हें पीने के लिए स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। ‌दरअसल अभी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सामने आया है कि नगर निगम की ओर से बूस्टिंग स्टेशन और ट्यूबवेल से सप्लाई किए जाने वाला पानी पीने लायक नहीं है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार निगम द्वारा जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, उस से सिर्फ़ घर के काम ही कर सकते है। क्योंकि इस पानी का TDS 2 से 3 हज़ार के बीच हैं, साथ ही इस पानी में मिनरल्स भी नहीं है। इसी के साथ बता दे की स्वास्थ्य विभाग में पानी की जांच करने के लिए कुछ समय पहले 50 से ज्यादा जगह के सैंपल लिए थे, जिसमें से सभी जगह के सैंपल फेल हो गए हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि स्वास्थ्य विभाग ने यह सैंपल कौराली, ऊंचा गांव वन, टू, फावड़ा चौक, रेलवे स्टेशन, गौछी, बल्लभगढ़, राम नगर, ओल्ड फरीदाबाद फरीद पार्क, सेक्टर-3, पब्लिक हेल्थ धौज, अशोका एन्क्लेव सेक्टर-16ए, NIT 1, पल्ला, ददसिया, शाहजहांपुर, तिगांव हाउसिंग बोर्ड, गांधी कॉलोनी, NIT 3 नंबर डी ब्लॉक, जी, सुभाष नगर, दो नंबर ई ब्लॉक, NIT एक नंबर जे ब्लॉक, सेक्टर-3, सुभाष नगर पावर हाउस के पास से लिए हैं।

वैसे स्वास्थ विभाग की इस रिपोर्ट पर सफाई देते हुए नगर निगम के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कर्दम ने कहा है कि,” नगर निगम की तरफ से शहर में साफ पानी की सप्लाई की जा रही है, स्वास्थ्य विभाग जब सैंपल लेता है तो हमें नहीं बताता है‌। इसलिए हम कैसे मान लें की वह सैंपल हमारे बूस्टर का ही है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago