
अभी हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात से शहर की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिली है। एक तरफ जहां बारिश ने शहर की जनता को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर इस बेमौसमी बारिश ने जनता की आफ़त भी बड़ा दी है। क्योंकि बारिश की वजह से एक बार फिर से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। जिस वजह से बीते शनिवार को शहर के कुछ मार्गों पर कई घंटों तक वाहन फसे रहे।
बता दें कि बारिश की वजह से दिल्ली-आगरा हाईवे के अजरौंदा चौक, बड़खल चौक, ओल्ड फरीदाबाद चौक, ओल्ड फ्लाइओवर, बाटा चौक, नीलम चौक, BK चौक, जवाहर कॉलोनी- एयरफोर्स रोड, डबुआ कॉलोनी, पल्ला-इस्माइलपुर रोड, सेहतपुर, खेडीपूल बाइपास, सेक्टर-29, बडौली पुल, बल्लभगढ़ में दोपहर से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
साथ ही शहर में अंधेरा भी छा गया, क्योंकि बारिश की वजह से सेक्टर- 21D, सेक्टर- 37, IP कॉलोनी, सेक्टर-15, सेक्टर-29, 7, 8, 9, NIT-1, 2, 3, NIT 5, गांधी कॉलोनी, SGM नगर, पर्वतीय कॉलोनी, सुंदर कॉलोनी, सरूरपुर कॉलोनी, गाजीपुर और डबुआ कॉलोनी सहित कई इलाकों की बत्ती गुल रही।
जानकारी के लिए बता दें कि बारिश की वजह से शहर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इसी के साथ बता दें कि मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक बारिश अलर्ट जारी किया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…