फरीदाबाद के इन सेक्टरों के लाखों निवासियों को जल्द मिलेगा इस गंभीर समस्या से निजात, यहां पढ़े पूरी ख़बर

जो लोग शहर के सेक्टर 7, 9, 11, 29 में रहते हैं और पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ये खबर उनके लिए बड़ी ही ख़ास है, क्योंकि अब जल्द ही उन्हें इस समस्या से निजात मिलने वाला हैं। दरअसल फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण(FMDA) जल्द ही इन चारों सेक्टरों में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने वाला हैं। साथ ही इन्हें बूस्टर के साथ 7 नंबर रेनीवेल से भी जोड़ेगा ।

वैसे FMDA इस कार्य पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च करेगा। बता दें कि फिलहाल शहर में पानी की आपूर्ति करना नगर निगम और FMDA का काम है। लेकीन हैरानी की बात यह है कि यह दोनों ही शहर में पानी की पूर्ति ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे हैं।

क्योंकि शहर में फिलहाल रोजाना 460 एमएलडी पानी की मांग है, लेकिन दोनों विभाग मिलकर 350 एमएलडी पानी की ही पूर्ति कर पाते हैं। ऐसे में 100 एमएलडी पानी की कमी की वजह से शहर के लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें की सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की दिक्कत सेक्टर 22, 23, 24, संजय कॉलोनी, सेक्टर 55, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 7, 9, 10, 11 और 29 में रहती है।

जिस वजह से आए दिन यहां की जनता नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करती रहती है। इस पर और जानकारी देते हुए FMDA की अतिरिक्त CEO डॉक्टर गरिमा मित्तल ने बताया कि,” पेयजल आपूर्ति की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago