जल्द बदलेगी फरीदाबाद के इस रेलवे स्टेशन की सूरत, स्टेशन पर आएगी एयरपोर्ट वाली फीलिंग

फरीदाबाद के जो लोग अपनी यात्रा के लिए रेल का इस्तेमाल करते हैं ये ख़बर उनके लिए बड़े ही काम की है। क्योंकि अब बहुत जल्द ही ओल्ड फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। जिसके बाद से आपको इस रेलवे स्टेशन पर बिलकुल एयरपोर्ट वाली फीलिंग आएगी, क्योंकि इसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तर्ज पर तैयार किया जा रहा हैं।

इस रेलवे स्टेशन को 286 करोड़ रुपए की लागत से 30 महीने में तैयार किया जाएगा। फिलहाल रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी पर है, यहां पर नए भवन का निर्माण हो चुका है। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए पिलर्स भी खड़े किए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह रेलवे स्टेशन फरीदाबाद का सबसे पुराना स्टेशन है, जहां से रोजाना 14 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इतना ही नहीं इस स्टेशन पर 60 से अधिक मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहरा रहता है।

इसी के साथ बता दें कि 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ऑनलाइन माध्यम से इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। वैसे इस आधुनिक रेलवे स्टेशन में आधुनिक इंजीनियरिंग की तर्ज पर स्टेशन के दोनों तरफ स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले भवन का निर्माण किया जाएगा।

साथ ही इस स्टेशन के दोनों तरफ मल्टी लेवल कार पार्किंग, वेटिंग रूम, फूड कोर्ट, शॉपिंग प्लेस और दो 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज और ग्रीन बिल्डिंग का भी निर्माण किया जाएगा। यानि की इस बिल्डिंग में सौर पैनल, सौर पेड़, सौर बेंच, सीवेज उपचार संयंत्र भी मौजूद होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस स्टेशन को आने वाले 40 सालों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।

इसकी और जानकारी देते हुए ओल्ड फरीदाबाद के स्टेशन अधीक्षक AK गोयल ने बताया कि,” स्टेशन के जीणोद्धार का काम तेजी से जारी है। प्लेटफार्म नंबर 5 पर पिलर्स खड़े किए जा रहे हैं, इसके साथ ही स्टेशनों के दोनों तरफ नए भवन का काम चल रहा है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago