आखिर क्यों मारा NIA की टीम ने Faridabad के एक मामूली से डिश मैकेनिक के घर छापा, यहां जानें इसके पीछे की वजह

बीते बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने सुबह करीब 4 बजे फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के एक मामूली से डिश मैकेनिक कृष्ण के घर छापा मारा है। NIA के इस छापे के दौरान दिल्ली पुलिस और फरीदाबाद पुलिस भी वहीं पर मौजूद थी। टीम ने अपने इस छापे के दौरान कृष्ण से 4 घंटे तक पूछताछ की हैं। साथ ही डीग गांव के रहने वाले योगेन्द्र से भी पूछताछ करने गई थी, लेकिन उसके घर पर न मिलने की वजह से टीम उसके परिवार को नोटिस देकर आ गई हैं। वैसे वह भी पेशे से एक डिश मैकेनिक हैं।

बता दें कि NIA ये जांच NIT खालिस्तान लिंक को लेकर कर रही हैं। क्योंकि साल 2022 में कृष्ण के खाते में कनाडा से करीब 45 हजार रुपए आए थे। जिसे उसके दोस्त योगेन्द्र ने उसके खाते में डलवाया था। लेकिन NIA की जांच मे सामने आया की कृष्ण को नहीं पता है वह पैसे कहा से आए हैं। पूछताछ के बाद NIA की टीम कृष्ण और उसके पिता राधे लाल को वापस ले गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक़ NIA की टीम को शक है कि योगेन्द्र ने कृष्ण के खाते में जो पैसे मंगवाए गए हैं, वह खालिस्तानी संगठन की ओर से भेजे गए हैं। क्योंकि कुछ समय पहले तक योगेन्द्र का भाई गांव का सरपंच था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि खालिस्तान ने यह पैसे किसी प्रकार की जानकारी लेने या फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भेजे गए हैं। लेकिन अभी तक NIA और पुलिस की टीम ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है।

Tanu

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago