Categories: FaridabadHealth

अब से Faridabad के पुलिसकर्मियों में आएगी फुर्ती, यहां जानें कैसे

इन दोनों फरीदाबाद के पुलिसकर्मी पुलिस वाले कम और दुकान पर बैठे हुए लालाजी ज्यादा लगते हैं। क्योंकि उनकी तोंद उनके कार्यभार से ज्यादा निकली हुई है। ऐसे में इन पुलिस कर्मियों की तोंद को कम करने के लिए गृहमंत्री अनिल विज ने एक नया तरीका निकाला गया है।

अब इस तरीके के तहत शहर में जितने भी 80 किलो से अधिक वजन के पुलिसकर्मी है, उनको रोजाना योग कराया जाएगा। साथ ही उनकी फिटनेस पर भी ध्यान दिया जाएगा। बता दे कि इस वक्त शहर में कई ऐसे पुलिसकर्मी है, जिनका वजन 100 किलो के आसपास है। जिस वजह से उन्हें ड्यूटी करने में कठिनाई होती है। क्योंकि मोटापे की वजह से उनका शरीर आलस में रहता है, और कई बार तो वह बीमार भी पड़ जाते हैं।

इस बारे में और जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि,” शहर में जितने भी वजन औसत से अधिक के पुलिस कर्मी है, उनकी शनिवार को डॉक्टरों से जांच कराई जाएगी। जिसके बाद विशेषज्ञों की देखरेख में रोजाना 2 घंटे पुलिस लाइन में उनसे योग और कसरत कराया जाएगा। साथ ही उन्हें डाइट चार्ट भी दिया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दे की योग करने के कई फायदे होते हैं। योग न सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि हमारे दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago