Categories: FaridabadOthers

Faridabad में एक बार फ़िर से शुरू होगा ये काम, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

साल 2020 में महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए पूरे देशभर में कई कारोबार बंद हो गए थे। इन्हीं कारोबार में से एक था फरीदाबाद के कुष्ठ रोगियों द्वारा गांधी चरखो की सहायता से सूत का सामान बनाना, लेकिन अब गांधी जयंती के मौके पर संस्थाएं एक बार फिर से बंद हुए गांधी चरखे को शुरू करने पर विचार कर रही है।

बता दें कि ये चरखे भारत माता कुष्ठ आश्रम में शुरू किए जाएंगे। वैसे इस काम के‌ एक बार फ़िर से शुरू होने से शहर के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी के साथ बता दें कि इस आश्रम में सूत के तौलिए, चादर आदि सामान बनता है। चरखों को एक बार फिर से शुरू करने के लिए फिलहाल संस्थाओं ने कुष्ठ आश्रम के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि, क्रिसमस के त्यौहार पर इस्तेमाल किए जाने वाले खादी के तौलिए और चादर का आर्डर उन्हीं को दिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इस आश्रम को 65 कुष्ठ रोगी परिवारों के सदस्यों द्वारा चलाया जाता है। उनके इस कार्य से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। क्योंकि सूत से बने कपड़े न सिर्फ भारत मे बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। इसलिए सूत का सामना वहां भी निर्यात किया जाता है। वैसे ये लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपना आदर्श मानते है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago