Faridabad में इस जगह बनेगा शहर का पहला बहुमंजिला सामुदायिक केंद्र, HSVP ने भी तैयार किया प्लान

ग्रेटर फ़रीदाबाद के रहने वाले लाखों लोगों के लिए ये ख़बर बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) जल्द ही आपकी जेब का बोझ कम करने वाला है। दरअसल HSVP 6 करोड़ की लागत से ग्रेटर फ़रीदाबाद के सेक्टर 78 में बहुमंजिला सामुदायिक केंद्र बनाने वाला है।

इसके लिए HSVP ने प्लान तैयार करके टेंडर भी जारी कर दिए है। अब बस कंपनी का चयन करके, उसको काम देना बाकी है। जिसके बाद से आने वाले 18 महीनों में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा। बता दें कि इस भवन में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवाए जाएंगे, साथ ही सुविधा के लिए 680 किलोग्राम वजन उठाने वाली क्षमता‌ की लिफ्ट लगाई जाएगी और वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी। वैसे इस भवन में लोगो को पानी, बिजली आदि की भी सुविधा मिलेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ग्रेटर फरीदाबाद में लाखों लोग रहते हैं। लेकिन इन लोगों की सुविधा के लिए यहां पर एक भी सामुदायिक भवन नहीं है, जिस वजह से निवासियों को शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों के लिए निजी बैंक्वेट हॉल का सहारा लेना पड़ता है, ऐसे में उनका काफी खर्च हो जाता है। लेकिन अब इन भवनों के बनने के बाद से यहां के निवासियों को शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में नहीं जाना पड़ेगा।

इस पर HSVP के कार्यकारी अभियंता मनोज सैनी ने बताया कि,” सेक्टर 78 में सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना तैयार की है। इसके निर्माण का टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कंपनी को कार्य आवंटित कर काम शुरू कर दिया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago