Faridabad में उड़ी ग्रैप के नियमों की धज्जियां, यहां देखें तस्वीरें

सर्दियों के मौसम में शहर के वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अभी हाल ही में ग्रैप नियम लागू किए गए हैं। लेकिन शहर में कुछ नियम लागू किए जाए और उनकी धज्जियां न उड़े ऐसा हो ही नहीं सकता है। क्योंकि फिलहाल नियम लागू होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी बुरी तरह से धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी है।

दरअसल नियम लागू होने के बाद भी शहर में खुले में ही कूड़े में आग लगाई जा रही है, साथ ही सड़कों पर भी धूल उड़ती हुई नजर आ रही है, जिस वजह से वायु प्रदूषण हो रहा है। बता दे कि बीते रविवार को यहां का AQI 311 दर्ज किया गया है। इसी के साथ बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि औद्योगिक नगरी होने की वजह से यहां पर कई सारी छोटी बड़ी कंपनियां हैं, जिनमें 24 घंटे काम होता है। जिस वजह से उनमें से गंदा धुआं निकालकर वायु को प्रदूषित करता है। इसके अलावा दुकानों की खुले में पड़ी हुई मकान निर्माण की सामग्री जैसे रेती आदि के कण भी हवा में मिलकर वायु को प्रदूषित करते हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago