Faridabad के पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने देर रात को किया शहर के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर के नए पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने अपना कार्यभार संभालते ही शहर की जनता के लिए कार्य करने शुरू कर दिए हैं। अब उन्होंने बीते मंगलवार की देर रात को कई सालों से अपने स्थान पर जमे हुए 49 प्रभारियों का शहर में दूसरी जगह तबादला कर दिया है।

बता दें कि उन्होंने शहर के नौ इंस्पेक्टरो के अलावा शहर के सभी सब इंस्पेक्टरों का शहर में दूसरी जगह तबादला कर दिया है। उन्होंने इंस्पेक्टर गीता का तबादला महिला थाना सेंट्रल से महिला थाना बल्लभगढ़ कर दिया है, वही बल्लभगढ़ कि इंदूबाला को सेंट्रल थाना भेज दिया गया है।

इनके अलावा उन्होंने सविता का तबादला वरिष्ठ नागरिक सेल से महिला थाना NIT मे और वहा की माया का तबादला महिला थाना NIT से वरिष्ठ नागरिक सेल में कर दिया है। इनके साथ ही इंस्पेक्टर रणबीर को पुलिस लाइन से सेक्टर 12 थाना, बसंत कुमार को थाना सदर, महेंद्र सिंह को सिक्योरिटी ब्रांच , सुरेंद्र को सेक्टर 17 का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं इंस्पेक्टर महेंद्र को CIA 30 में इंस्पेक्टर, 65 में PSI तरुण, 56 में PSI शीशपाल, सेक्टर 17 में PSI विशाल अंतिल और SI श्यामवीर को CIA सेंट्रल का चार्ज सौंपा गया है। साथ ही NIT के चौकी प्रभारी SI सोमपाल, CIA NIT प्रभारी नरेंद्र, सेक्टर 28 चौकी प्रभारी SI उमेश, CIA BPTP प्रभारी SI जोगिंद्र, चांदपुर चौकी प्रभारी तुशाकांत, चावला कॉलोनी प्रभारी चमनलाल, पाली प्रभारी सतीश, सेक्टर 21 D प्रभारी ओमप्रकाश और नवीन नगर प्रभारी हर्षवर्धन को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है।

इनके अतिरिक्त SI विवेक को सेक्टर 746 चौकी प्रभारी के पद से हटाकर रीडर पुलिस आयुक्त बनाया गया है और SI संजय को खेड़ीपुल थाने से NIT तीन चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago