Categories: FaridabadSpecial

रोशनी से नहाएंगे Faridabad के इन वार्डो के पार्क, लोगों को अंधेरे से मिलेगा छुटकारा

शहर के वार्ड नंबर 12, 14, 15, 16, 19, 24, 26 और 38 में रहने वाले लोगों के लिए ये ख़बर बड़े ही काम की है, क्योंकि जल्द ही आपके पार्क रोशनी से जगमगाने वाले है। दरअसल नगर निगम 1.49 करोड़ की लागत से इन वार्डों के 11 पार्कों में अक्षय ऊर्जा से जलने वाली लाइटें लगाने वाला है। इसके लिए निगम इन सभी पार्कों में सोलर पैनल सिस्टम लगाएगा, जिसके लिए निगम ने निविदाएं भी जारी कर दी है।

इन सोलर लाइटों को लगाने के साथ साथ निगम इन पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए CCTV कैमरे लगाने और चाक चौबंद करने के लिए भी योजना तैयार करेगा। वैसे इन पार्कों में सोलर सिस्टम लग जाने के बाद से बिजली के बिलों से छुटकारा मिल जाएगा। बता दें कि इन पार्कों में बनने वाली बिजली से न सिर्फ पार्कों की लाइटें जलेंगी, बल्कि आस पास की स्ट्रीट लाइटें भी जलेंगी।

इसकी और जानकारी देते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता बीरेंद्र कर्दम ने बताया कि,”स्मार्ट सिटी के सभी पार्कों में सोलर पैनल सिस्टम लगाने की योजना है। इन पार्कों में अक्षय ऊर्जा पर आधारित सोलर डोम की आवश्यकता के मुताबिक सोलर पैनल लगाए जाएंगे।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago