आदेश मिलने के बाद भी नहीं हुआ स्मार्ट सिटी Faridabad में ये काम, प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने किया खुलासा

शहर में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को देखते हुए अभी हाल ही में ग्रैप के नियमों को लागू किया गया है। ताकि लोग इन नियमों का पालन करके वायु प्रदूषण से बच सके। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एक टीम ने अपने निरीक्षण के दौरान यह खुलासा किया है कि, जनता इन नियमों को लेकर गंभीर नहीं है। जिस वजह से अभी तक शहर में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

दरअसल नियम लागू करते वक्त विभाग ने आदेश दिए थे कि, 340 डीजल जेनरेटर को सीएनजी-पीएनजी में बदल दिया जाए या उन्हें बंद कर दिया जाए। लेकिन अभी तक 340 जेनरेटर में से 220 जनरेटर बदले नहीं गए हैं। बता दे कि फरीदाबाद प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र है, जिस वजह से यहां पर कई सारी छोटी बड़ी कंपनियां और सोसाइटियां है। जिनमें रोजाना डीजल जेनरेटर का इस्तेमाल होता है, जिस वजह से वायु प्रदूषण फैलता है‌।

इसी के साथ बता दें कि अपने निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने डीजी सेट वाली औद्योगिक इकाइयों को चेतावनी दी है, कि यदि AQI बढ़ता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही सोसाइटियों को इन डीजी सेट को चलाने की अनुमति 31 दिसंबर तक दी गई है।

इस पर प्रदूषण नियत्रण बोर्ड के फरीदाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि,” जिले में अडानी के द्वारा गैस की उपलब्धता कराई जाती है। कंपनी के अनुसार अभी तक 125 से 150 डीजी सेट में गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। जबकि अन्य उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।” इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”विभाग का सबसे पहला काम नियमों की अनुपालना कराना है। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो जुर्माने के साथ इकाई को बंद भी किया जा सकता हैं।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago