Categories: FaridabadPublic Issue

दो विभागों के बीच फसा Faridabad का ये क्षेत्र, लाख शिकायतों के बाद भी नहीं मिल रहा है समस्या से छुटकारा

शहर की जनता एक तो पहले ही शहर में विकास कार्य न होने की वज़ह से दुखी हैं, ऊपर से उनके क्षेत्र का विभागों के बीच में फसा होना और भी ज्यादा चिंताजनक है। क्योंकि अगर वह एक विभाग से अपनी दिक्कत के बारे में बोलते हैं तो वह विभाग उस समस्या को ठीक करने की वज़ह उसे दूसरे विभाग पर डाल देता हैं।

दरअसल इन दिनों यही हाल ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 में स्थित ओजोन पार्क सोसाइटी का है। यहां की जनता सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रही है। सोसाइटी के मेन गेट पर गंदा पानी भरा होने की वजह से यहां की जनता का अपने घरों से बाहर निकलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है।

बता दें कि यह समस्या यहां पर बीते कई दिनों से है, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। क्योंकि यहां के निवासी जब नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करते है तो, वह हरियाणा विकास प्राधिकरण पर डाल देते हैं और जब HSVP से शिकायत करते है तो वह नगर निगम के अधिकारियों पर डाल देते हैं। जिस वजह से यहां की जनता दो विभागों के बीच में फंसकर रह गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ओजोन पार्क सोसाइटी में 500 फ्लैट है, जिनमें करीब ढाई हजार लोग रहते हैं।

इस समस्या पर जवाब देते हुए HSVP के SE संदीप दहिया ने बताया कि,” उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, यदि सोसाइटी के लोगों को परेशानी हो रही है तो हम JE को भेज कर समस्या का समाधान करवाएंगे, पानी निकासी का प्रबंध कराया जाएगा।”

वही इस पर नगर निगम के SE ओमवीर ने कहा है कि,” यहां नगर निगम का कोई काम नहीं है और न ही यहां नगर निगम में सीवर लाइन डाली है। यहां लाइन HSVP द्वारा डाली गई है, वही इस समस्या का समाधान करवा सकते हैं।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago