Faridabad के इन इलाकों के लोगों को मिलेगा बिजली की कटौती से निजात, यहां जानें कैसे

शहर के जो लोग इस वक्त बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि अब से उनको बिजली की कटौती से निजात मिलने वाला हैं। दरअसल इसके लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड 220 KV के A5 बिजली घर में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाने वाला है। इस काम पर विभाग 11 लाख 73 हजार 639 रूपए खर्च करेगा।

वैसे इसके लिए निगम ने सारी तैयारियां पूरी करके टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब बस अगले महीने तक विभाग ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा कर देगा। बता दें कि A5 बिजली घर में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ने से सेक्टर 3, 8, 9, 10, सिही गांव, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 3, बल्लभगढ़-तिगांव रोड़, बल्लभगढ़ सिही गेट, मुजेडी औद्योगिक क्षेत्र, NTPC, नीमका जेल, कंट्री वाइड सोसाइटी में रहने वाले हजारों लोगों की बिजली कटौती की समस्या खत्म हो जायेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि शहर की जनता की समस्या को देखते हुए ही विभाग ने 160 MVA ट्रांसफार्मर लगाने की योजना तैयार की है, क्योंकि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती होने की वजह से लोग दक्षिण हरियाणा वितरण निगम पर लगातार शिकायत करते है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago