महाभारत काल से जुड़ा है Faridabad के इस मंदिर इतिहास, नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़

शहर में इस समय श्रद्धालुओं के लिए बहुत से मंदिर बने हुए है, लेकिन इतने सारे मंदिर होने के बाद भी मोहना के मां कालका मंदिर की मान्यता ही कुछ और है। क्योंकि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, यानि की यह मंदिर 6 हज़ार साल पुराना है।

दरअसल कुछ पुरानी मान्यताओं के अनुसार पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान इस मंदिर में पूजा अर्चना करके माता कालका से अपने विजयी होने का आशीर्वाद मांगा था। बता दें कि यह मंदिर मोहना गांव के जंगलों में बना हुआ है। हर समय यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है।

क्योंकि वह कोई भी शुभ काम करने से पहले यहां पर पूजा अर्चना ज़रूर करते है। ताकि उनके सभी कार्य सफल हो। लेकिन नवरात्रि की बात ही कुछ और है, इस समय यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु न सिर्फ शहर के होते है, बल्कि दूसरे राज्यों के भी होते है।

इसी के साथ बता दें कि इस मंदिर में कालका मां की जो मूर्ति स्थापित है, वह अष्टधातु की बनी हुई है‌। जिसके पीछे अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है, हैरानी की बात यह है कि आज तक इसे कोई पढ़ नहीं पाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि मां कालका को मोहनगढ़ वाली मां कालका के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि मोहना गांव को पहले मोहनगढ़ के नाम से जाना जाता था।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago