वृद्धों और विधवाओं के बाद अब Faridabad के इन निवासियों को भी मिलेगी पेंशन, यहां पढ़े पूरी ख़बर

प्रदेश सरकार ने वृद्धों और विधवाओं की आर्थिक सहायता और उनकी देखरेख करने के लिए पेंशन स्कीम चलाई हुई है। लेकिन अब से ये पेंशन सिर्फ वृद्धों और विधवाओं को ही नहीं बल्कि शहर के वृक्षों को भी दी जाएगी। दरअसल प्रदेश सरकार ने वृक्षों की देख भाल करने के लिए हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम चलाई हुई है, जिसके तहत सरकार 75 वर्ष से अधिक उम्र के वृक्षों को सालाना 2500 रुपए पेंशन देती है।

वैसे इस वक्त ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ले में भी एक ऐसा ही पेड़ है, जो इस स्कीम का दावेदार है। क्योंकि यह पेड़ 300 साल पुराना है। दरअसल यह पेड़ इमली का है, जो 300 वर्ष की आयु में भी हरा भरा है और फल देता है। बता दें कि इस इमली के पेड़ की देखभाल सदियों से पाराशर परिवार कर रहा है, फिलहाल पाराशर परिवार के सदस्य CP पाराशर ने ही हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम के तहत इस पेड़ की जानकारी देते हुए वन विभाग में आवेदन किया है।

इस बात की और जानकारी देते हुए वन राजिक अधिकारी प्रतीक कुमार ने बताया है कि,” हमारे पास 75 वर्ष और इससे भी पुराने पेड़ों के बारे में जानकारी देते हुए, लोग हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम के तहत आवेदन कर रहे हैं। जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने अभी पेड़ों की जांच करनी है। जो पेड़ हर-भरे होंगे और गिरने की स्थिति में नहीं होंगे। उन्हें भी इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago