बंजर पड़ी ग्रीन बेल्ट को बनाया हरा भरा, लगाए 400 पेड़

शहर में ग्रीन बेल्ट की हालत किसी से छिपी नहीं है| जिस ग्रीन बेल्ट को पेड़ पौधे लगाने के लिए बनाया गया था आज उसी ग्रीन बेल्ट पर कूड़ा घर बन चुका है, और साथ ही कुछ उद्योगपतियों ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा है| इंडस्ट्रियल एरिया में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बेल्ट की जगह छोड़ी गई थी मगर अब यह ग्रीन बेल्ट उद्योगपति के अतिक्रमण की जद में है| ग्रीन बेल्ट पर पौधे लगाने की बजाय उद्योगपति इसकी हर जगह को अपने निजी हित के लिए इस्तेमाल कर रहे थे|

स्थिति यह बन चुकी है कि कई जगह उद्योगपति ने अपने कारखाने के सामने पक्के निर्माण भी बनवा लिए है| ऐसे में देखा देखी अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है| लेकिन इससे संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है|

बंजर पड़ी ग्रीन बेल्ट को बनाया हरा भरा, लगाए 400 पेड़

इंडस्ट्रियल एरिया का यह क्षेत्र हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधीन है| एस एच आई डी सी क्षेत्र में विकास कार्य करवाती है मगर विभाग अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है|

इन हालातों को देखते हुए सेव अरावली की टीम ने सैनिक कॉलोनी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट को संवारने का जिम्मा उठाया है| अब उन्होंने वहां कूड़ा घर की जगह 400 से अधिक पौधे रोककर वन विकसित कर दिया है|

पर्यावरण संरक्षण में जुटी सेव अरावली संस्था से कई समाजसेवी जुड़े हैं| शहर में पौधारोपण का मामला हो या भूजल स्तर बढ़ाने का, टीम हर जगह सक्रिय रहती है| टीम की बदौलत अरावली में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है|

सेव अरावली की टीम यहां के वातावरण के अनुकूल पौधे को रोपने पर ज्यादा जोर देती है, ताकि इनके पनपने में दिक्कत ना हो| सैनिक कॉलोनी के सामने ग्रीन बेल्ट पर लगाए गए पौधों में जामुन, पीपल, इमली, गुलमोहर ,अर्जुन ,नीम के पौधे शामिल हैं |सेव अरावली से जुड़े योगेश शर्मा ने बताया कि यह जगह काफी पहले चिन्हित कर ली गई थी |बीते रविवार को करीब 110 लोगों ने श्रमदान किया| सेव अरावली के संस्थापक जितेंद्र भडाना, कैलाश बिधूड़ी, सुनील बिधूड़ी ,विकास थरेजा, रमेश अग्रवाल, के साथ जुड़े अन्य सहयोगियों ने भी भरपूर सहयोग दिया|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago