Categories: FaridabadPublic Issue

आने वाले समय में Faridabad के रोडवेज यात्रियों को हो सकती है दिक्कत, यहां जानें कैसे

शहर के जो लोग यात्रा करने के लिए रोडवेज की बसों का प्रयोग करते है, ये ख़बर उनके लिए बड़े ही काम की है। क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें रोडवेज की बसों से सफर करने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल एक महीने के अंदर अंदर चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली 2 AC बसे खराब हो चुकी है, जिस वजह से इन बसो के यात्रियों को सामान्य बसों में सफर करना पड़ रहा है।

ऐसे में सामान्य बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। फिलहाल ये बसे ठीक होने के लिए वर्कशॉप में खड़ी है। जानकारी के लिए बता दें कि 7 सितंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 6 AC बसो को हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो में शामिल किया था। जिसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने 3 बसो को जयपुर और चण्डीगढ़ रूट पर चलाने की योजना बनाई थी। लेकिन बाद में प्रबंधन ने सिर्फ 2 बसे ही चंडीगढ़ रूट पर चलाई। पर बसे चलने के 25 दिन बाद ही ये AC बसे ख़राब हो गई।

इस पर हरियाणा रोड़वेज के फरीदाबाद महाप्रबंधक लेख राज ने कहा है कि,”चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली दो एसी बसें तीन दिन पहले खराब हो गई है। फिलहाल इन बसों को ठीक कराने के लिए कंपनी के अधिकारियो को बोल दिया गया है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago