
शहर के सेक्टर 64 के हजारों लोगों के लिए ये ख़बर बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि उन्हें जल्द ही बिजली की हाईटेंशन लाइनो के जंजाल से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल इस समस्या को लेकर बीते मंगलवार को सेक्टर 64 के RWA प्रधान हरीश गौड़ और बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जोगिंद्र हुड्डा की एक बैठक हुई थी, जिसमे RWA प्रधान ने जोगिंद्र हुड्डा के समक्ष बिजली की तारो को घरों के सामने से हटाने का आग्रह किया था।
उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए विभाग के अधीक्षण अभियंता जोगिंद्र हुड्डा ने आदेश दिए है कि सेक्टर 64 के घरों के सामने से गुजर रही सभी हाईटेंशन लाइन हटेंगी। इस कार्य को करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एक सर्वे करेगा, जिसके बाद एक हफ्ते के अंदर अंदर यह काम शुरू हो जाएगा। वैसे यह कार्य आने वाले 40 दिनो में पूरा हो जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि विभाग के इस आदेश के बाद से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शहर के 11 KV की 85 किलोमीटर लाइन को शिफ्ट करेगा, ये लाइनें शहर में 205 जगह पर है। इसी के साथ बता दें कि यह बैठक सेक्टर 23 स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में हुई थी। जिसमें RWA प्रधान हरीश गौड़, कुलदीप मलिक और RWA के अन्य सदस्य मौजूद थे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…