मुंबई में गूंजी Faridabad की बेटी आद्या मिश्रा की आवाज, यहां जानें कैसे

इन दिनों सपनों की नगरी मुंबई में ग्रेटर Faridabad की रहने वाली आद्या मिश्रा की आवाज गूंज रही है। क्योंकि इन दिनों वह वहां पर रीयल्टी शो सारेगामां में अपने सुरो से सबको मोहित कर रही है। फिलहाल उन्होंने ऑडिशन राउंड पार करके थियेटर राउंड में अपनी जगह बना ली है। वैसे उनकी आवाज़ इतनी सुराली है कि शो कि जज श्रेया घोषाल ने खुद उनकी तारीफ़ की है।

बता दें कि फिलहाल वह ग्रेटर Faridabad के सेक्टर 78 में रहती है। लेकिन मूल रूप से वह बिहार के पटना की है। वह मॉर्डन दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में 12वी कक्षा की छात्रा है। वैसे उनकी इस उपलब्धि पर उनके स्कूल के डायरेक्टर राजीव गिरधर ने भी उन्हें बधाई दी है।

इसी के साथ बता दें कि मुंबई में उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ उनकी मां सुषमा है। उन्होंने इस बात की और जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी बेटी को बचपन से ही गाने का शौक है। पिछले साल भी उन्होंने ऑडिशन दिया था, लेकिन किन्हीं कारणों की वज़ह से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार उनका सिलेक्शन हो गया है, जोकि न सिर्फ़ उनके लिए बल्कि पूरे फरीदाबाद के लिए बेहद गर्व की बात है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago