आग पर काबू करने के लिए Faridabad में होगा ये काम, HSVP ने बनाया प्लान

शहर में आए दिन घरों, दुकानों और कारखानों में आग लगने के मामले सामने आ रहे है, ऐसे में इन आग के मामलो पर तुरंत काबू पाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने एक योजना तैयार की है। अपनी इस योजना के तहत HSVP सेक्टर 76 में एक एकड़ की जमीन पर 5.92 करोड़ रुपए की लागत से एक फायर स्टेशन बनाने वाला है। वैसे इस स्टेशन को इतना बड़ा बनाया जाएगा कि इसमें एक बार में 50 से अधिक दमकल की गाडियां खड़ी हो सकेंगी। इसके लिए HSVP ने टेंडर भी जारी कर दिया है।

बता दें कि अग्निशमन संसाधन के नियम अनुसार 50 हजार की आबादी पर एक दमकल की गाड़ी होनी चाहिए। यानि की उस हिसाब से शहर में 46 दमकल की गाड़ी होनी चाहिए‌, क्योंकि शहर की आबादी 22 लाख है, लेकिन शहर के 6 अग्निशमन केंद्रों में केवल 26 ही गाडियां है‌‌। वहीं केंद्रों में ऊंची बिल्डिंगो के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाली गाड़ियां भी नहीं है। जोकि बेहद ही चिंताजनक बात है।

क्योंकि शहर में फिलहाल 125 इमारते ऐसी है जिनकी ऊंचाई 45 से 50 मीटर तक है। ऐसे में 12 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने वाली गाड़ियां इन इमारतों की आग पर काबू नहीं कर पाती है। लेकिन अब इस स्टेशन के बनने के बाद से ये दिक्कत भी दूर हो जाएगी।

इसकी और जानकारी देते हुए शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता मनोज सैनी ने बताया कि,”सेक्टर 76 में आधुनिक फायर स्टेशन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जो 16 अक्टूबर तक खुलेगा। इसका निर्माण डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago