Categories: FaridabadGovernment

ग्रेटर Faridabad के इस गांव में जल्द होगा ये काम, हजारों शहरवासियो को मिलेगा लाभ

आने वाले 2 सालों में ग्रेटर फरीदाबाद के बुढैना गांव में एक ऐसा काम होने वाला है, जिसके बाद से हजारों शहरवासियो का जेब खर्च कम हो जाएगा। दरअसल इस गांव में नगर निगम बहुमंजिला सामुदायिक भवन बनाने वाला है। इसके लिए निगम ने जगह भी ढुंढ ली है, यह भवन श्मशान घाट वाली सड़क पर खाली पड़ी हुई 2 एकड़ की जमीन पर बनाया जाएगा।

बता दे कि निगम ने इस परियोजना की रिपोर्ट तैयार कराने के लिए निविदाएं भी जारी कर दी है। वहीं अगर इस भवन की विशेषता की बात करें तो यह भवन भूकंप रोधी होगा, इसमें CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे, लोगों के लिए लिफ्ट, पार्किंग, RO पानी, बिजली, और पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ग्रेटर फरीदाबाद में लाखों लोग रहते हैं। लेकिन इन लोगों की सुविधा के लिए यहां पर एक भी सामुदायिक भवन नहीं है, जिस वजह से निवासियों को शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों के लिए निजी बैंक्वेट हॉल का सहारा लेना पड़ता है, ऐसे में उनका काफी खर्च हो जाता है। लेकिन अब इन भवनों के बनने के बाद से यहां के निवासियों को शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में नहीं जाना पड़ेगा।

इस भवन की और जानकारी देते हुए नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर ने बताया कि,”बुढैना गांव में एक सामुदायिक केंद्र बनवाया जाना है। इसकी DPR तैयार करवाने के लिए निविदाएं जारी की है। सभी परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए DPR तैयार करवाई जाएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago