Ballabgarh की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने जनसभा में विपक्ष पर कसा शिकंजा, जाने पूरी खबर

बल्लबगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर रामशरण चौक में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने श्रमिक बस्तियों की पूर्णता अनदेखी की है । चुनाव के समय भाजपा ने जो वायदे किए थे अब उनकी चर्चा तक नहीं की जाती । ऐसी बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है । श्रमिक बस्तियों में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है । अन्य सुविधाएं तो दूर की बात यहां के लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं ।

गलत पहचान पत्र बनाकर अधिकतर लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं । जरूरतमंद लोगों की बुढ़ापा पेंशन भी काटी गई है । फैक्ट्रियों में निर्धारित न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा है । बहुत से श्रमिक परिवार पलायन कर चुके हैं । भाजपा को श्रमिक बस्तियों में रहने वाले लोगों की याद रैली के समय और चुनाव के समय ही आती है । शारदा राठौर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में शहरों में आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को फ्लैट बना कर दिए गए थे और गांव में 100-100 गज के प्लाट दिए गए थे ।

लेकिन अब भाजपा सरकार ने पिछले 9 सालों में किसी को 1 इंच भी जगह नहीं दी है । भाजपा सरकार की गलत नीतियों से फरीदाबाद जिले के औद्योगिक विकास को ग्रहण लग गया है । जिसका सीधा प्रभाव गरीब श्रमिकों को झेलना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही श्रमिकों का भला कर सकती है । भाजपा सरकार का विकास सिर्फ भाषणों तक सीमित है, धरातल पर सब जीरो है ।

शारदा राठौर ने श्रमिकों से वायदा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी बस्तियों में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा और मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी । श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में विशेष कार्य किए जाएंगे । कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर जिले के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और शहर वासियों के जीवन स्तर में आमूल चूल सुधार आएगा ।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है जिसमें श्रमिकों की विशेष भूमिका होगी । सभा में उपस्थित महिलाओं ने शारदा राठौर को अपनी कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया और आगामी चुनाव में साथ देने का वादा किया ।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago