Faridabad प्रशासन की लापरवाही आगे जाकर बनेगी जनता के लिए खतरा, यहां जानें कैसे

कुछ ही दिनों बाद सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में शहर में एक तरफ जहां सर्दियों की धुंध के कारण वायु प्रदूषण बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर शहर में हादसों का भी खतरा बढ़ेगा। क्योंकि धुंध की वज़ह से वाहन चालको को सड़क पर मार्किंग नहीं दिख पाती है, जिस वज़ह से वह हादसों का शिकार हो जाते है।

बता दें कि फिलहाल शहर की 70 % सड़कों पर मार्किंग नहीं है, इसके लिए रोड सेफ्टी ओमीनी फाऊंडेशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग भी की है कि वह शहर की सभी सड़कों पर मार्किंग कराए। फाऊंडेशन की इस मांग को स्वीकार करते हुए CM ने DC को आदेश भी दिए थे कि वह सभी विभागों को पत्र जारी करके रोड मार्किंग का कार्य कराए। लेकिन आलम यह है कि अभी तक कहीं भी कुछ भी नहीं हुआ है।

इस बारे में और जानकारी देते हुए हरियाणा रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि,”सड़कों पर रोड मार्किंग जरूरी है। ताकि लोगों को पता चल सके कि सड़क किस तरफ टर्न हो रही है, कहां पर कट है और कहा पर चौक बने हुए हैं। क्योंकि रात के वक्त हाइवे पर रोड मार्किंग वाहन चालकों के लिए काफी सहायक साबित होती है, कारण यह है कि ज्यादातर जगहों पर स्ट्रीट लाइन नहीं होती है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago