Categories: FaridabadGovernment

Faridabad वासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए किया जाएगा सर्वे, शुरू हुई तैयारियां

शहर में आए दिन वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, लाख कोशिशों के बाद भी प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है। ज्यादा प्रदूषण होने की वजह से शहर की हवा सांस लेने लायक भी नहीं बची है। ऐसे में शहर की हवा को सांस लेने लायक बनाए रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं है। अब इन्हीं तैयारियों के चलते शहर का एक सर्वे किया जाएगा, कि शहर में प्रदूषण के कारण क्या है। फिर उनका मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा।

बता दें कि इस सर्वे को केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप के सदस्य करेंगे। इस सर्वे में वह धूल, कंस्ट्रक्शन वेस्ट, टूटे डिवाइडर, निर्माण सामग्री, कूड़ा, फुटपाथ डैमेज आदि की एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसके बाद वह नगर निगम के साथ मिलकर इन समस्याओं का समाधान करेंगे।

इसकी और जानकारी देते हुए नगर निगम के EXEN नितिन कादयान ने बताया कि,” केंद्र सरकार की तरफ से एयर पलूशन एक्शन ग्रुप का गठन किया गया है, जो जिले में काम करेगा। ग्रुप सर्वे भी करवाएगा, सर्वे के लिए प्राइवेट एजेंसी को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।”

सर्वे में इन बातों पर दिया जाएगा ध्यान

मलबा, ईंट और कस्ट्रशन वेस्ट नगर निगम की जमीन पर फेंका गया है तो उसकी रिपोर्ट सर्वे में ली जाएगी।

टूटे डिवाइडर और फुटपाथ।

जर्जर सड़के।

रोड पर गहरे गड्ढे।

ऐसी कौन सी जमीन बंजर पड़ी है, जिसे हरा-भरा किया जा सकता है।

पब्लिक प्लेस पर कूड़ा कहां डाला जा रहा है।

किस सड़क किनारे रेत का ढेर

लगा है।

कहां कूड़े व पत्तियों में आग लगाई जा रही है।

नियमों का पालन किए बिना कहां कंस्ट्रक्शन वेस्ट फेंका जा रहा है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago