
21 और 22 अक्तूबर को शहर के 51 सेंटरों पर CET परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा सिर्फ शहर के बच्चों के लिए नहीं है, बल्कि पूरे देश के बच्चों के लिए है। इसलिए इस परीक्षा को देने के लिए प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से परीक्षार्थी फ़रीदाबाद आएंगे। ऐसे में परीक्षार्थियों को आवागमन और ठहराव में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस आयुक्त राकेश आर्य और डीसी विक्रम ने सूरजकुंड के राजहंस होटल के काॅन्फ्रेंस हाल में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की है।
अपनी इस मीटिंग में पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने सभी अधिकारियों के आदेश दिए है कि, परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी देने वालों को बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाए। कोई भी कर्मचारी अपने साथ परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल नहीं लेकर जाएगा। साथ ही परीक्षा के लिए बनाए गए सभी मानदंडों की पूरी सख्ती से अनुपालना किया जाएगा। यदि कहीं से भी प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। यह परीक्षा शांति से आयोजित हो इसके लिए शहर में धारा -144 लगाई जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे उनके ठहरने के लिए अग्रवाल धर्मशाला, पंचायत भवन, बल्लभगढ़ जाट भवन, सेक्टर-3, बल्लभगढ़, ब्राह्मण धर्मशाला नजदीक नई सब्जी मंडी, बल्लभगढ़, सैनी धर्मशाला, वाल्मीकि धर्मशाला बल्लभगढ़, पंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़, गुरुद्वारा सेक्टर-15, अग्रवाल धर्मशाला ओल्ड फरीदाबाद, नई अग्रवाल धर्मशाला, अग्रसेन भवन सेक्टर-19, किसान भवन सेक्टर-16, पंजाबी भवन सेक्टर-16, जाट भवन सेक्टर-16, गुर्जर भवन सेक्टर-16, और चिमनी बाई धर्मशाला NIT मे व्यवस्था की गई हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…