Categories: FaridabadSpecial

विजयदशमी से पहले ही Faridabad की सड़कों पर उतरे रावण, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

कुछ दिनों बाद विजयदशमी का त्यौहार आने वाला है, इसको लेकर लोगों के मन में काफ़ी उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। क्योंकि इस बार अभी से ही सड़कों पर रावण के पुतले बिक्री के लिए लगने शुरू हो गए है। इन पुतलों की कीमत 2 हज़ार से शुरू होकर 15 हजार तक है। जिसमे 5 फीट के पुतले की कीमत 2 हजार रुपए, सात से आठ फीट के पुतले की कीमत 10 हज़ार रुपए और 15 फीट के पुतले की कीमत 15 हजार रुपए है।

बता दें कि ये पुतले NIT 1, नीलम चौक इलाके में मिल रहे है। इन पुतलों के बारे में और जानकारी देते हुए पुतला बेचने वाले दुकानदार गाजियाबाद के फारुख नगर निवासी इकराम ने बताया कि,” वह NIT-एक में स्थित हनुमान मंदिर में पुतले बनाते हैं। अभी तक सिर्फ एक ही पुतला बिका है। दशहरा से एक-दो दिन पहले पुतलों की बिक्री में तेजी आएगी । वैसे इस बार पुतले पिछले साल के मुकाबले महंगे नहीं हैं।” इसी के साथ उन्होंने बताया कि,” पहले उनके दादा हनुमान मंदिर में पुतले बनाने आते थे। फिर उनके पिता आने लगे और अब वह यहां पर पुतले बनाने आ रहे हैं।”

इसी के साथ बता दें कि विजयदशमी के दिन शहर के अलग अलग इलाकों में मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें रावण और उसके भाइयों के पुतले को जलाया जाता है। वैसे शहर में सबसे शानदार दशहरा मेले का आयोजन NIT स्थिति दशहरा मैदान में होता है। इसके अलावा सेक्टर 16, सेक्टर 28 और बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में भी मेले का आयोजन होता है और रावण दहन भी किया जाता है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago