आज और कल Faridabd के रोड़वेज के यात्रियों को सफ़र करने में हो सकती है दिक्कत, यहां जानें क्यों

शहर के जो लोग सफ़र करने के लिए रोड़वेज की बसो का उपयोग करते है, ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही जरूरी है। क्योंकि आज और कल उनको रोड़वेज की बसो से सफर करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल ग्रुप D की परीक्षा की वज़ह से रोड़वेज ने परीक्षार्थियों के लिए शनिवार और रविवार को निशुल्क बस सेवा शुरू की है।‌ इसके लिए रोडवेज 265 बसों को 2 शिफ्टो में चलाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को सही समय पर उनके एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया जा सके।

ऐसे में लोकल रूट पर चलने वाली बसों के संचालन को रोक दिया गया है। जिस वज़ह से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि इस फ्री बस सेवा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को बस में एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इसी के साथ बता दें कि CET की यह परीक्षा पंचकुला, अंबाला, युमनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चंडीगढ़ में होंगी। यह परीक्षा सुबह के सत्र में 10 बजे से 11:45 तक और दोपहर के सत्र में 3 बजे से 4:45 तक होगी।

इसकी और जानकारी देते हुए महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि,”दो दिन ग्रुप डी की परीक्षा होने के चलते 100 से ज्यादा बसों का संचालन विद्यार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। दो दिन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago