जल्द विकसित होगा Faridabad में नया टूरिस्ट स्पॉट, नगर निगम ने शुरू की तैयारी

शहर के जिन लोगों को घूमने फिरने का शौक है ये ख़बर उनके लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि अब से उनको घूमने फिरने के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दरअसल नगर निगम आने वाले समय में खोरी में खाली पड़ी 15 एकड़ की जमीन पर वेस्ट टू वंडर थीम पर पार्क बनाने जा रहा है। इसके लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।

बता दें कि इस पार्क को वेस्ट चीजों से बनाया जाएगा। वैसे इस पार्क में आपको दुनिया के 7 अजूबो से लेकर आर्टिफिशियल जंगल सफारी तक देखने को मिल जाएगा। इसी के साथ इस पार्क में फूड जोन, म्यूजिक, बच्चों के लिए झूले भी बनाए जाएंगे। ‌ जानकारी के लिए बता दें कि यह पार्क हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बनाया जा रहा है।

इस पर नगर निगम की कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास का कहना है कि,” खोरी में खाली पड़ी जमीन पर थीम पार्क बनाने की योजना तैयार की जा रही है, यह जगह टूरिज्म के लिहाज से बेहतरीन है। क्योंकि यहां पर फरीदाबाद के अलावा दिल्ली के लोग भी आ सकेंगे। इसलिए इस जगह को थीम पार्क के लिए चुना गया है। साथ ही पार्क बनने के बाद इस जगह पर अवैध कब्ज़ा नहीं हो सकेगा और कबाड़ का भी सही उपयोग हो सकेगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago