सरकार ने दिया Faridabad के किसानों को दिवाली का तोहफ़ा, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

दिवाली आने में अभी थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन शहर के किसान भाइयों को दिवाली से पहले ही उनका तोहफ़ा मिल गया है। दरअसल सरकार ने युमना किनारे बसे गांव मेहवातपुर के पास पंटुल पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ढाई करोड़ रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग इस पुल का निर्माण करेगा, इसके लिए विभाग ने टेंडर लगा दिया है।

इस पुल के बनने से न सिर्फ फ़रीदाबाद के बल्कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तमाम किसानों को फायदा होगा। क्योंकि इससे उनका युमना पार करना आसान हो जाएगा, जिससे वह आसानी से अपनी फसलों की कटाई और बुबाईं कर सकते है। साथ ही शहर के किसान अपनी सब्जियों को नोएडा की सब्जी मंडी में ले जाकर बेच सकते है। फिलहाल उन्हें अपने खेतों पर जाने के लिए 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

कुछ किसान इस आने जाने से बचने के लिए अपने खेतों पर ही मकान बनाकर रहते है। लेकिन अब इस पुल के निर्माण के बाद से किसानों की सारी दिक्कत खत्म हो जाएगी। बता दें कि युमना पर कालिंदी कुंज के बाद मंझावली गांव के पास पुल बनाया जा रहा है, लेकिन अभी इसका निर्माण कार्य पूरा होने में समय बाकी है।

वैसे इस पुल के बन जाने के बाद से पल्ला, बसंतपुर, तिलपत, टिकावली, किड़ावली, ददसिया, जसाना, भुपानी, अमीपुर, तिल्लौरी, शिकारपुर कारगाह, सिलाकडी, महमूदपुर, महावतपुर, वजीरपुर, मवई आदि गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।

इसकी और जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग सड़क एवं पुल फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधू ने बताया है कि,”पंटून पुल को बनाने के लिए टैंडर लगा दिया है। ये टेंडर 21 दिन में खुल जाएगा और उसके बाद ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू कर देगा। पुल पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago