Faridabad में इस जगह जल्द बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग एरिया, हजारों लोगों को मिलेगा फ़ायदा

बहुत जल्द ओल्ड फरीदाबाद की सूरत बदलने जा रही हैं, क्योंकि यहां पर वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनने के साथ साथ मल्टीलेवल पार्किंग एरिया भी बनाया जा रहा है। यह पार्किंग एरिया स्टेशन के दोनो तरफ बनाया जाएगा, जिसमें एक तरफ 6 और दूसरी तरफ 4 मंजिल होंगी। इस 6 मंजिला पार्किंग एरिया में एक साथ 350 और 4 मंजिला पार्किंग एरिया में एक साथ 250 वाहन पार्क हो सकते है।

बता दें कि 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 225‌ रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया था, जिसमें से एक रेलवे स्टेशन ओल्ड फरीदाबाद का भी था। यह रेलवे स्टेशन भी 286 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास बनेगा, इस रेलवे स्टेशन के तैयार होने के बाद से आपको यहां पर एयरपोर्ट वाली फीलिंग आएगी। वैसे जिस हिसाब से इस रेलवे स्टेशन का कार्य चल रहा है, उस हिसाब से यह 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

ये होगा इस रेलवे स्टेशन में ख़ास

यात्रियों की टिकट बुकिंग-रिजर्वेशन और भी अन्य सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।

इस स्टेशन पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, इस बिल्डिंग को एलिवेटेड कॉरिडोर की सहायता से स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

इस स्टेशन पर यात्रियों को सिटी सेंटर की तरह शॉपिंग की सुविधा मिलेगी।

इस स्टेशन पर वेटिंग एरिया, वेटिंग लाउंज, रिटायरिंग रूम और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं रहेंगी।

इस स्टेशन में लिफ्ट-एस्केलेटर की सुविधा होगी, जिस वजह से यह स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली होगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago