इस बार Faridabad का दशहरा होने वाला है बेहद ख़ास, यहां जानें कैसे

इस बार फ़रीदाबाद का रावण दहन हर साल के होने वाले रावण दहन से बिल्कुल अलग होने वाला है। क्योंकि अबकी बार एक या दो फुट के रावण का नहीं बल्कि 100 फीट के रावण का दहन होने वाला है। इसकी तैयारियां सेक्टर-37 की श्री रामलीला सेवा सीमित द्वारा पिछले दो महीने से की जा रही है। इस विशाल रावण को बनाने के लिए UP के बुलंदशहर से विशेष कारीगरों को बुलाया गया है। जो पिछले डेढ़ महीने से रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले को तैयार कर रहे है।

इस बार के रावण दहन की और जानकारी देते हुए श्री रामलीला सेवा सीमित के प्रधान अजय बंसल ने बताया कि,” इस साल 5 लाख रुपये की लागत से चार पुतले बनाए गए हैं। जिसमें से तड़का के पुतले का दहन पहले ही किया जा चुका है। अब बस रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन करना बाकि है। पिछली बार हमने सिर्फ 50 फीट के रावण का दहन किया था, लेकिन इस हम 100 फीट के रावण का दहन करेंगे। यह रावण दहन विजय दशहरा क्लब के साथ मिलकर विजय कमिटी के ग्राउंड में किया जाएगा। भगवान श्री राम विजयदशमी की शाम को अपनी वानर सेना के साथ रावण का वध करेंगे।”

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के सभी पुतले पर्यावरण को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। इन पुतलो को बनाने के लिए बांस के टुकड़े, अखबार, कलर पेपर और इको फ्रेंडली पटाखे का इस्तेमाल किया गया है। इसी के साथ बता दें कि NIT में भी पुतले बिकना शुरू हो चुके हैं, जिसमें 5 फीट के पुतले की कीमत 2 हजार रुपए, सात से आठ फीट के पुतले की कीमत 10 हज़ार रुपए और 15 फीट के पुतले की कीमत 15 हजार रुपए है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago