आखिर कब मिलेगा Faridabad की जनता को इस समस्या से निजात, आए दिन नए नियम भी हो रहे हैं लागू

आए दिन स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का वायु प्रदूषण इतना बढ़ रहा है कि, ग्रैप नियम लागू होने के बाद भी शहर की जनता को प्रदूषण से निजात नहीं मिल रहा है। बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-2 की पाबन्दियां भी लागू कर दी है। लेकिन फिर भी वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा है, वैसे इसके पीछे का कारण है लापरवाही।

क्योंकि शहर की सड़कों पर न तो समय से पानी का छिड़काव हो रहा है और न ही खुले में कूड़े जलाने पर पाबंदी लग रही है। जिस वज़ह से सड़कों पर धूल उड़ रही है और कूड़े का गंदा धुआं हवा में मिल रहा है। साथ ही कुछ निर्माणधीन जगहों के बाहर एंटी स्मॉग गन भी नही लगाई गई है, निर्माण सामग्री सड़कों पर खुले में पड़ी है। बता दें कि बीते रविवार को स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का AQI 322 रहा है। जबकि NIT, सेक्टर 11, 16 और बल्लभगढ़ में AQI 300 से ऊपर बना रहा।

बढ़ते प्रदूषण को लेकर नगर निगम के मुख्य अभियंता बीरेंद्र कर्दम का कहना है कि,”इन दिनों निगम ने वार्ड स्तर पर टीमें उतारी हुई है, कहीं से भी कोई शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।”

इस तरीके से आप सुधार सकते है शहर की हवा

लोग पर्सनल वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट को महत्व दे।

मंजिल तक पहुंचने के लिए कम भीड़ वाले रास्ते का चुनाव करें।

अपने वाहन के एयर फिल्टर को समय पर मेंटेन रखें।

डस्ट फैलाने वाली गतिविधिया जनवरी तक न करें।

खुले में कचरा व बॉयो ईंधन न जलाए।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago