रामलीला भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग : सुमित गौड़

श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी ने किया प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ को सम्मानित
किया गया। श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला समापन के अवसर पर सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शिरकत की।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अरोड़ा, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, प्रदीप गौड़, किशन शर्मा, ओमपाल, किशन कोहली, सौरभ देशवाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, इसके द्वारा हमें जहां श्रीराम के आदर्शाे का ज्ञान होता है वहीं मोबाइल व इंटरनेट के इस युग में भी इसका प्रचलन बदस्तूर जारी है।

आज भी युवाओं के साथ-साथ सभी उम्र के लोग इसे पूरे भाव व श्रद्धा के साथ देखते है। उन्होंने श्रद्धा रामलीला कमेटी के कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो मंचन किया जाता है वह पूरी तरह से साक्षात होता है और सभी कलाकार अपना अच्छा कला प्रस्तुत करने का प्रयास करते है।

सुमित गौड़ ने कहा कि आज के आधुनिक युग में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जरूरी है क्योंकि धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सुख-समृद्धि तो आती ही है, साथ ही साथ भाईचारे व एकता की भावना को बल मिलता है। इस दौरान श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी के सदस्यों ने सुमित गौड़ को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित भी किया।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago