Faridabad के वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किया जाएगा ये काम, नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

आए दिन शहर की हवा खराब होती जा रही है, जिससे यहां पर वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। वैसे शहर की हवा का ये हाल जब है, तब यहां पर ग्रैप-2 के नियम भी लागू कर दिए गए है। लेकिन शहर की हवा में कोई भी फ़र्क नहीं दिख रहा है, ऐसे में शहर की हवा को स्वच्छ करने के लिए और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम एक कदम उठाने जा रहा है। अपने इस कदम के चलते निगम शहर में करीब 5.26 करोड़ रूपए की लागत से पौधारोपण करेगा।

निगम यह पौधारोपण ओल्ड फरीदाबाद,NIT, बल्लभगढ़ और तिगांव क्षेत्र में करेगा। बता दें कि नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड सहित अन्य विभाग मिलकर प्रदूषण को कम करने के प्रयास कर रहे है। लेकिन उनके सभी प्रयास नाकामयाब हो रहे है। इसलिए अब पौधारोपण करने का फैसला लिया गया है, ताकि पौधों की मदद से प्रदूषण पर काबू पाया जा सके।

इस पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादयान ने बताया कि,”शहर में छायादार और झाड़ीदार पौधे लगाए जाएंगे। इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। निगम आयुक्त की मंजूरी के बाद टेंडर जारी होगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि, डिवीजन चार के वार्ड दो, चार के पार्क, ग्रीन बेल्ट और रोड साइड पर 51.47 लाख रुपये, बड़खल विधानसभा में छायादार पौधे ट्री गार्ड के साथ 63.88 लाख रुपये, NIT तीन में मस्जिद से मुल्ला होटल और मुल्ला होटल से शिवाजी पार्क तक 20.15 लाख रुपये, डिवीनज़ चार के वार्ड-35 से 40 में 66.82 लाख रुपये, ओल्ड फरीदाबाद में 74.62 लाख रुपये के झाड़ीदार पौधे, तिगांव विधानसभा में 74.62 लाख रुपये के झाड़ीदार पौधे, नीलम चौक से शहीद भगत सिंह चौक रोड पर 78.83 लाख रुपये के पौधे, बीके चौक- नीलम चौक, नीलम चौक से शहीद भगत सिंह चौक, नीलम चौक से बाटा रोड, मेट्रो मोड़ से ESI चौक, अनखीर चौक से बड़खल फ्लाईओवर, गुरुग्राम मोड़, बीके चौक से शिवाजी पार्क पर 47.89 लाख रुपये, प्याली चौक-मस्जिद मोड, पुलिया नंबर तीन से डबुआ गांव, शिवाजी पार्क से त्रिकोना पार्क, बीके अस्पताल से हार्डवेयर चौक पर 47.89 लाख रुपये की लागत से पौधारोपण किया जाएगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago