विजयदशमी के बाद भी नहीं हुआ Faridabad के इस रावण का दहन, शहरवासियो को हो रही है दिक्कत

अभी हाल ही में विजयदशमी का त्यौहार गया है, ऐसे में शहर की अलग अलग जगहों पर रावण दहन किया गया। शहर में भले ही सतयुग के रावण का दहन हो गया हो, लेकिन अभी तक कलयुग के रावण दहन नहीं हुआ है। दरअसल हम बात कर रहे है शहर की अलग अलग जगहों पर इक्कठे हो रखें कूड़े के ढेर की।

दिवाली का त्यौहार आने वाला है और नवरात्रि का त्यौहार अभी गया है, लेकिन शहर के कूड़े के ढेर का निपटारा नहीं किया गया है।‌ जिस वजह से नवरात्रि तो गंदगी मे मनाया गया है और हालत देख कर लग रहा है कि दिवाली भी गंदगी में ही मनानी पड़ेगी। बता दें कि इस वक्त मोहना रोड़, पंजाबी धर्मशाला, माधव डेरी, सेक्टर 3 की सड़कों पर, तिगांव रोड़ पर अग्रवाल कॉलेज के सामने कूड़े के पहाड़ बने हुए है।

यहां के निवासियों के मुताबिक़ सफाई कर्मी रोजाना यहां से कूड़ा नहीं उठा कर ले जाते है, जिस वज़ह से यहा पर कूड़े के पहाड़ बन गए है। इन पहाड़ों की वज़ह से यहां रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू सहनी पड़ती है।

इस गंदगी पर अपनी सफ़ाई देते हुए फरीदाबाद नगर निगम के सफ़ाई निरीक्षक ब्रज मोहन शर्मा ने बताया कि,”कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी ईको ग्रीन कंपनी की है। कंपनी को निगम प्रशासन की ओर से भुगतान नहीं मिल रहा है। इस कारण शहर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago