जल्द Faridabad की सड़कों पर नहीं खड़े दिखेंगे वाहन, इसके लिए HSVP ने शुरू की तैयारियां

Faridabad के सेक्टर 12 के लोगों के लिए ये ख़बर बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि अब बहुत जल्द ही उनकी पार्किंग की समस्या दूर होने वाली है। क्योंकि हरियाणा शहरी फरीदाबाद प्राधिकरण (HSVP) यहां पर जल्द ही ओल्ड फरीदाबाद की तर्ज़ पर स्मार्ट पार्किंग स्पेस बनाने वाला हैं।
HSVP इस कार्य पर करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस योजना के लिए टेंडर खोल दिए गए है, अब जल्द ही ठेकेदारों को काम सौपकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि सेक्टर 12 शहर का कमर्शियल सेक्टर हैं, जिस वजह से यहां पर कई शापिंग मॉल, सरकारी बिल्डिंग हैं। लेकिन यहां पर पार्किंग की जगह नहीं है, जिस वजह से यहां की सड़कों पर अक्सर जाम लग जाता हैं। लेकिन अब नई स्मार्ट पार्किंग स्पेस बन जाने के बाद से शहरवासियो की ये समस्या खत्म हो जाएगी। वैसे इस मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग में एक साथ 250 से अधिक गाडियां खड़ी हो सकेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, NIT एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, KL महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, , 15, 16 सहित शहर की अन्य सड़कों पर अवैध रूप से पार्किंग की जाती हैं।

इस पर HSVP के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि,”सेक्टर 12 पार्किंग के निर्माण के लिए टेंडर खोल दिया गया है। अब तीन से चार दिन में काम शुरू कर दिया गया जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी, साथ ही सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या खत्म होगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago