Categories: FaridabadPublic Issue

दिवाली के मौके पर नहीं हो रही है Faridabad में सफ़ाई, शहरवासियो को हो रही है दिक्कत

दिवाली का त्यौहार सर पर है, लेकिन अभी तक शहर में से कूड़े के ढेर नहीं हटे है। क्योंकि ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारी बीते गुरुवार से वेतन न मिलने की वजह से हड़ताल पर है। जिस वज़ह से शहर का कूड़ा बंधवाडी प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा है, ऐसे में शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए है।

शहर की ऐसी हालत देख कर लग रहा है कि अब की बार शहरवासियों को दिवाली गंदगी में ही मनानी पड़ेगी। बता दें कि इस वक्त मोहना रोड़, पंजाबी धर्मशाला, माधव डेरी, सेक्टर 3 की सड़कों पर, तिगांव रोड़ पर अग्रवाल कॉलेज के सामने, 3-4 की चौक पर कूड़े के पहाड़ बने हुए है।

इन पहाड़ों की वज़ह से यहां रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू सहनी पड़ती है। साथ ही इन जगहों पर आवारा पशु भी धूमते रहते है, जिस वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।

बता दें कि ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिस वज़ह से वह हड़ताल कर रहे है।

इस समस्या पर ईको ग्रीन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि,”अभी वेतन देने के लिए फंड का इंतजाम नहीं हो पाया है। इंतजाम होते कर्मचारियों को वेतन डी जारी कर दिया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago