
आने वाले 120 दिनों में ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को एक बहुत बड़ी ही समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल यहां के लोगों को जल्द ही पीने के पानी की समस्या से निजात मिलने वाला है। क्योंकि फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) यहां के 8 सेक्टरों में सवा करोड़ रुपए की लागत से नई पाइप लाइन बिछाने वाला है।
इसके लिए FMDA ने बीते गुरुवार को टेंडर जारी कर दिए है, अब आने वाली 22 तारीख तक निर्माण कंपनी निविदा कर सकती है। वैसे इन नई पाइप लाइनों के बिछ जाने के बाद से यहां के लोगों को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि FMDA इन नई पाइप लाइनों को 3 पुराने और 5 नए सेक्टरों में बिछाएगा। इन सेक्टरों में सेक्टर 62, 64, 65, 141, 142, 143, 144 और सेक्टर 145 शामिल है।
इसी के साथ बता दें कि फिलहाल मोठूका – बल्लबगढ़, घरोडा- सेक्टर, मंझवली – सेक्टर-11, कवरा- सेक्टर-16, भूपानी – सेक्टर-32, ददसिया – सेक्टर-19, ददसिया- सेक्टर-45 और कबूलपुर-सेक्टर-17 में रेनीवेल लाइन मौजूद है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…