इस वज़ह के चलते बंद हुए Faridabad के स्कूल, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

आए दिन शहर का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए बीते सोमवार की शाम को जिलाधीश विक्रम सिंह ने शहर के सभी सरकारी, प्राइवेट, प्री और प्री प्राइमरी स्कूल को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान सभी स्कूलों के पहली से लेकर पांचवी के बच्चों की ऑनलाइन क्लास लगेगी। क्योंकि जिलाधीश का यह आदेश पहली से लेकर पांचवी कक्षा तक के लिए लागू किया गया है।

बता दें कि बढ़ते AQI को देखते हुए शहर में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। क्योंकि बीते कुछ दिनों से शहर का AQI गंभीर श्रेणी से बाहर ही नहीं निकल रहा है। यहां का AQI 400 के पार जा रहा है। वैसे इसके पीछे की वजह लापरवाही है, क्योंकि लोग खुले में कचरा जला रहे है, सड़कों पर समय से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।

शहर के इस बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए छाती विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता का कहना है कि,”बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस, फेफड़ा, एलर्जी, जुकाम, खासी व चर्म रोगियों की समस्या बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इन दिनों ओपीडी में रोगी बढ़े हुए हैं। ऐसे में आम लोग भी अभी कुछ दिन सुबह की सैर नहीं करें। मास्क का उपयोग करें।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago