हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण स्मार्ट सिटी Faridabad में जल्द करेगा ये काम, शहरवासियों को होगा फ़ायदा

जो लोग सीवर लाइन के जाम होने से तंग है, ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) जल्द ही शहर की कुछ सीवर लाइनों को साफ़ करने वाला है। इसके लिए HSVP ने निजी कंपनी को काम सौपा है, अब उम्मीद है कि कंपनी इसी हफ़्ते से काम शुरु कर देगी। जिसके बाद से आने वाले 2 महीनों में शहर की सीवर लाइन साफ़ हो जाएगी और जनता को गंदे पानी से निजात मिल जाएगा।

बता दें कि इसके लिए HSVP ने निविदा जारी कर दी है, वैसे विभाग ने इस काम के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसी के साथ बता दें कि विभाग पहले चरण में 7 सेक्टरों की सीवर लाइन साफ़ कराएगा, इन 7 सेक्टरों में सेक्टर 56, 2, 61, 62, 64 और 65 शामिल है।

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल HSVP ग्रेटर फरीदाबाद के करीब 30 सेक्टरों की देखरेख कर रहा है। क्योंकि जो सेक्टर विकसित होते है, उनकी देख रेख HSVP करता है। फिर सेक्टरों के विकसित होने के बाद विभाग उन सेक्टरों को नगर निगम को सौप देता है। जिसके बाद उनके साफ़ सफ़ाई की जिम्मेदारी निगम की होती है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago