Categories: FaridabadOthers

करीब डेढ़ महीने बाद मिला Faridabad वासियों को इस समस्या से छुटकारा, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

जब किसी समस्या से छुटकारा मिलता है तो, दिल को कितनी शांति मिलती है। इस वक्त ठीक ऐसी ही शांति Faridabad वासियों को मिल रही है। क्योंकि उन्हें ठीक डेढ़ महीने बाद नीलम रेलवे पुल की समस्या से निजात मिला है, दरअसल बीते मंगलवार की सुबह को एक बार फ़िर से वाहन चालकों के लिए नीलम रेलवे पुल की बंद लेन को खोल दिया गया है। जिस वजह से हजारों लोगों को सफ़र करने में काफ़ी आसानी हुई है।

बता दें कि इस पुल की एक लेन मरम्मत कार्य की वज़ह से 25 सितंबर से बंद थी, जिस वजह से दोनों लेन का ट्रैफिक एक ही लेन पर चल रहा था। ऐसे में एक लेन पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिस कारण यहां पर सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहते थे।

इसी के साथ बता दें कि इस लेन की मरम्मत का कार्य FMDA निर्धारित समय पर ही पूरा करने वाला था, लेकिन नीलम पुल के पिलर्स पूरी तरह से जर्जर होने की वज़ह से काम में देरी हो गई। क्योंकि पिलर्स की मरम्मत करने में समय लग गया।

इसकी और जानकारी देते हुए FMDA के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी ने बताया कि,”मरम्मत कार्य में इतना समय लगना ही था। हमने सात नवंबर तक का समय लिया था। तय समय पर काम पूरा हो गया और अब पुल की लेन खोल दी है। दूसरी लेन की मरम्मत दीवाली बाद शुरू करेंगे। यह काम तो 10 से 15 दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago