Categories: FaridabadOthers

Faridabad के प्रदूषण को कम करने के लिए शिक्षा विभाग करेगा ये काम, यहां जानें पूरी ख़बर

शहर के बढ़ते हुए प्रदूषण को कम करने के लिए दक्ष फाउंडेशन और शिक्षा विभाग ने एक योजना बनाई है।‌ अपनी इस योजना के तहत यह दोनो एक साथ मिलकर शहर के अलग अलग राजकीय स्कूलों की खाली जमीन पर जापान के मियावाकी (घन वन) की तर्ज पर पौधे लगाएंगे। इसके लिए विभाग ने शहर के सभी राजकीय स्कूलों से खाली जमीन की जानकारी मांगी है। ताकि वह जल्द से जल्द काम शुरू कर सकें।

बता दें कि जमीन मिलने के बाद से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ऑयल और भी कई अन्य कंपनियों के सहयोग से यह काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इसकी शुरुवात पाली के डाइट सेंटर से की जाएगी।

इसकी और जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया ने बताया कि,”प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए योजना तैयार की गई है। राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्या से खाली जमीन के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसकी सूचना मिलते ही पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि स्कूलों की खाली जमीन पर झाड़ीदार पौधे लगाए जाएंगे, क्योंकि यह पौधे थोड़े ही समय में बढ़ जाते है। साथ ही ऑक्सीजन भी खूब ही छोड़ते है। इसी के साथ बता दें कि मियावाकी पद्धति को जापान के पर्यावरणविद डी अकीरा ने विकसित किया है। इस पद्धति में आधे से एक मीटर की दूरी पर पौधे रोपे जाते है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago