Categories: FaridabadOthers

Faridabad के इन दो पार्कों में जल्द लगेंगी LED लाइटे, नगर निगम ने तैयार की योजना

Faridabad नगर निगम इन दिनों शहर के हर एक पार्क के अंधकार को दूर करने में लगा हुआ है। ताकि जनता रात के समय में भी पार्कों का इस्तेमाल कर सके। फिलहाल निगम बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी के छठ मैया पार्क और अग्रसेन पार्क में LED लाइटे लगाने वाला है। इसके लिए निगम ने योजना भी तैयार कर ली है, अब निगम अपनी इस योजना के तहत इन दोनों पार्कों में 50 खभे लगाएगा ताकि उन पर LED लाइटे लग सके।

निगम अपने इस पूरे काम पर क़रीब 9.50 लाख रुपए खर्च करेगा। वैसे निगम के इस काम से वहा रहने वाले लोगों को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा। क्योंकि वह रात के समय में भी इन पार्कों में टहल सकेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों पार्को में पहले से ही लाइटे मौजूद है, लेकिन उन लाइटों की रोशनी कम है। जिस वज़ह से पार्कों में लाइट जलने के बाद भी अंधेरा सा छाया हुआ रहता है। ऐसे में इस अंधेरे का फायदा उठाकर यहां पर शराबी जमा हो जाते है। जोकि वहा रहने वाले लोगों के लिए काफ़ी खतरनाक है। इसलिए निगम ने यहां पर लाइट लगाने का फैसला किया है।

इसकी और जानकारी देते हुए फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ की जूनियर इंजीनियर रितु बंसल ने बताया कि,”छठ मैया पार्क और अग्रसेन पार्क में 50 नए खंबे और एलईडी 66 लगाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago