शादियां बनी Faridabad की जनता के लिए आफ़त, यहां जानें कैसे

23 नवंबर को कई महीनों से सोए हुए देव उठ गए है, ऐसे में शहर के हर एक घर में शहनाईयां गुंजने लगी है। लेकिन एक तरफ़ जहां लोगों के घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर शादियां फ़रीदाबाद की जनता के लिए आफ़त बन गई है। क्योंकि बारात सड़कों से होते हुए बैंक्विट हॉल पहुंचती है, जिस वज़ह से सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है।

साथ ही बाराती बैंक्विट हॉल के बाहर सड़क पर कार भी पार्क कर देते है। ऐसे में सड़कों पर सफ़र करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उन्हें अपने घर और दफ्तर पहुंचने में देरी हो रही है।

बता दें कि बारात की वजह से सूरजकुंड रोड़, बड़खल रोड, बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद का मास्टर रोड आदि सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। वैसे एक तरफ़ लोगो को जहां सड़कों पर जाम सहना पड़ा वहीं दूसरी ओर उनका मनोरंजन भी पूरा हुआ, क्योंकि बारात में DJ, ढोल पर बाराती झूमते हुए दिखे।

शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया है कि,”शादी के दौरान जाम की संभावनाओं को खत्म करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के आदेश पर 105 बैंकट हॉल, मैरिज गार्डन, वाटिका, फॉर्म हाउस व सामुदायिक केन्द्र आदि को नोटिस दिया गया है। नोटिस में उन्हें पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही पार्किंग स्थल पर निजी सुरक्षा कर्मी की तैनाती करने और मुख्य सड़क की तरफ जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago